Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsभाजपा स्थापना दिवस पर सांसद डा. संगीता बलवंत ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद डा. संगीता बलवंत ने चलाया जनसंपर्क अभियान


ग़ाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 213 पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। ‘गांव चलो, वार्ड चलो’ अभियान के अंतर्गत वे ग्राम सभा मिश्रवालिया पहुँचीं और वहां के लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और मोदी सरकार का लक्ष्य तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरे स्थान पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरित है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके 70 वर्षों के शासनकाल में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की उपेक्षा की गई, जबकि मोदी सरकार ने उनके सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों को अपनाया है। मोदी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया और ‘स्टैंड अप इंडिया’ व ‘पीएम आवास योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा।

सांसद ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं दीनानाथ गिरी, डॉ. ब्रह्मानंद सिंह और डॉ. अशोक सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रीति गुप्ता, रासविहारी राय, अभिनव सिंह, मनोज बिंद, नंदू कुशवाहा, अविनाश सिंह, शशांक राय, सतीश राय, रणजीत, संजय बिंद, प्रमोद राय, अंजनी सिंह, भीरगु बिंद समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button