Wednesday, March 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeलिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, होली के...

लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, होली के दिन पसरा मातम

ग़ाज़ीपुर – सादात-माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम कटयां के पास बुधवार को दर्दनाक रेल हादसा हो गया। सवास गांव निवासी 60 वर्षीय पुदीना राजभर सीतामढ़ी से आनंद विहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि वह रेल पटरी किनारे बकरी चरा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर सादात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सैदपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की कोई संतान नहीं थी, उन्होंने अपने भतीजे विवेक को गोद लिया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। प्रशासन ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button