गाजीपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के रैली में सपाइयों में जोश देखने को मिला। वहीं कुछ सपाई आरटीआई ग्राउंड की दीवार फांदकर जा रहे थे जिसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।आपको बताते चलें कि सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आरटीआई मैदान में पहुंचे थे। वहीं सपाईयों ने भारी तादाद में जुटे थे। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कुछ सपाई आरटीआई ग्राउंड ग्राउंड की लंबी दीवार फांदकर जा रहे थे। लाख सुरक्षा के बाद भी सपाई काबू नहीं हो पाये। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

