Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGअध्यक्ष पद पर धर्मदेव सिंह कुशवाहा और महामंत्री पद पर जोगिंदर गुप्ता...

अध्यक्ष पद पर धर्मदेव सिंह कुशवाहा और महामंत्री पद पर जोगिंदर गुप्ता हुए निर्वाचित


गाजीपुर । व्यापार मंडल के सभी सदस्यों और व्यपारियों की बैठक एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुई। जहां व्यापार मंडल के पदाधिकारी के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दुर्गा चौरसिया और अन्य व्यापारियों के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई। मौजूद व्यापारियों के द्वारा कई बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारी के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर धर्मदेव सिंह कुशवाहा, महामंत्री जोगिंदर गुप्ता, महामंत्री सोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया एवं संगठन मंत्री अविनाश श्रीवास्तव को चुनाव किया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहाकि आप सभी व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करें। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को मौजूद अन्य व्यापारियों के द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मदेव कुशवाहा ने कहा कि मैं अपने सभी कर्तव्य और दायित्वो का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा इसके साथ ही व्यापारियों के हित के लिए लगातार प्रयासरात रहूंगा।इस मौके पर शिवजी जायसवाल, अशोक वर्मा, पिंटू श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रहरी, लोकनाथ चौरसिया, पारस गुप्ता, विजय जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजू जायसवाल आदि सहित दर्जनो व्यापारीगण मौजूद रहे। पिंटू गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button