दिल्ली: दिल्ली राज्य फुटसल एसोसिएशन फॉर फुटसल की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई कि भारतीय फुटसल संघ (FAI) के तत्वावधान में महाराष्ट्र के नासिक में 5 से 8 दिसंबर 2025 तक होने वाली बॉयज फुटसल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए दिल्ली की टीमों का चयन कर लिया गया है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई, जिसमें खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस, प्रदर्शन और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया। चयन समिति के अनुसार, चुने गए खिलाड़ी दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह योग्य और तैयार हैं।
चयनित टीमें
अंडर-10 टीम (लड़के)
युवान विशाल जैन, आर्यवीर चौधरी, दक्षन खन्ना, उदयवीर लूंबा, राजवीर लूंबा, हृदयन गुलेछा, विवान धमीजा, अवयुक्त बंसल, अबीर आहूजा और चंद्र मोहन गोस्वामी (कोच)।
अंडर-12 टीम (लड़के)
ऋषभ शंकर, स्पर्श, इस्वा भसीन, सुलेमान शॉ, आर्यन झा, राजवीर कोहली, कर्मवीर राज नैय्यर, विवान तारा, हर्षप्रीत सिंह, आर्यन आहूजा, साईं श्रेयस परुचुरी, अनीश कुमार, कबीर बिंद्रा।
टीम प्रबंधन में: अमित कुमार (टीम मैनेजर) और प्रमोद कुमार रवि (टीम फिज़ियो) शामिल हैं।
अंडर-17 टीम (लड़के)
दिव्यम आर्य, अनुज कुमार, विवान कुमार, कार्तिक रावत, नामय सिंगला, आदित्य कुमार, जसमेहर सिंह देवगन, निखिल कुमार, समक्ष गुप्ता, शेख उमर अहमद, साहिल शंकर चंद्रा, विराज गोयल, आदिदेव राज सिंह, अधृत देव गांगुली, विश्वग तनेजा, युग दलाल, अरहान पेंटल, अक्षय कपूर, प्रणय सिंह।
टीम प्रबंधन में: मनोज सिंह बिष्ट व अंकित कुमार (टीम कोच), तथा रौनक सिंह दमाई और जगमोहन सिंह (टीम मैनेजर) शामिल हैं।
शुभकामनाएँ और संदेश
दिल्ली फुटसल के अध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन, उपाध्यक्ष नरेश तोमर, संयोजक राकेश पाठक, सचिव रेणु कौशिक, और कार्यकारी सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
भारतीय फुटसल संघ के कोर कमेटी सदस्य प्रवीण मोरे (CEO), निहार शाह, तथा संस्थापक सदस्य सुनील पूर्णापात्रे ने भी दिल्ली टीम को शुभकामनाएँ देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए उत्साह व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत में फुटसल का भविष्य उज्ज्वल है और उम्मीद जताई कि 2026 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दिल्ली के खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाएंगे।
आगे की तैयारी
अब चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।














