Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeCrimeNCW की शिकायत पर FIR दिल्ली पुलिस का एक्शन, कैप्टन अंशुमान सिंह...

NCW की शिकायत पर FIR दिल्ली पुलिस का एक्शन, कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी मामला

उत्तर प्रदेश के देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। यह सम्मान प्राप्त करने के लिए उनकी पत्नी गई थीं।

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने उनकी फोटो पर एक अभद्र टिप्पणी की थी, जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज की फिर

कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमन सिंह की विधवा पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है। हाल ही में एनसीडब्ल्यू ने स्वतः संज्ञान लिया था और दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि 5 जुलाई को स्मृति सिंह ने अपने दिवंगत पति कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत प्रदान किया गया कीर्ति चक्र सम्मान प्राप्त किया था।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनकी फोटो पर अभद्र टिप्पणी की थी। यूजर का नाम अहमद था और उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। यह टिप्पणी राष्ट्रपति भवन में स्मृति द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने की फोटो पर की गई थी। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया और कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button