Monday, March 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर – अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर – पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक Dr. Iraj Raja ने की। इस दौरान जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा और माफिया प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें आपस में लिंक करने, कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस पेंशनरों की बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों और ऑपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र अभियान की भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button