Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में कांग्रेस का "संविधान बचाओ" सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

गाजीपुर में कांग्रेस का “संविधान बचाओ” सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

गाजीपुर, — जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अंबेडकर पार्क में “संविधान बचाओ” विषय पर जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और भाजपा सरकार इसे बदलने की साजिश कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन खड़ा करें।

प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने बाबा साहब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को देश की आत्मा बताते हुए इसे बचाने का संकल्प दोहराया। जिला कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया और शैलेंद्र कुमार ध्रुव ने भी भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसे रोकने के लिए संघर्ष करेगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने की, जबकि संचालन लाल साहब यादव ने किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। सम्मेलन में संविधान की रक्षा के लिए जनजागरूकता फैलाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button