Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsकांग्रेस के बहाने सपा पर हमलावर हुए ओमप्रकाश राजभर

कांग्रेस के बहाने सपा पर हमलावर हुए ओमप्रकाश राजभर

गाज़ीपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को जहूरावाद विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे।इस दौरान उन्होने जागोपुर गांव निवासी लालजी विश्वकर्मा की बीते दिनों गंभीर बीमारी से मौत हो जाने पर शोक व्यक्त किया और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया। कहा कि दुख की घड़ी में हम परिजनों संग खड़े हैं।वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर प्रभारी सोढरा गांव निवासी सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप घायल विनोद पासवान का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मीडिया वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जो कह रहे हैं, वह सही कह रहे हैं। कांग्रेस के वोटर को बटोरने के लिए सपा प्रमुख लगे हुए हैं। जबकि सभी राजनीतिक दल गैरदलों के वोटरों को रिझाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाती हैं। इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान सही है। वही पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर रवाना हो गए। इस मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button