Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsCM Yogi: ने तोड़ी चुप्पी यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा का...

CM Yogi: ने तोड़ी चुप्पी यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा का बुरा हाल क्यों हुआ? पहली बार सीएम योगी ने बताया क्या थी वजह

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार स्वीकार किया कि अति आत्मविश्वास ने उनकी अपेक्षाओं को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष पहले हार मान चुका था, वह अब फिर से सक्रिय हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने 2014, 2017, 2019 और 2022 में बड़ी सफलता प्राप्त की और विपक्ष पर लगातार दबाव बनाए रखा।

सीएम ने बताया कि 2014 और उसके बाद के चुनावों में जितना वोट प्रतिशत भाजपा को मिला था, 2024 में भी उतना ही वोट पाने में पार्टी सफल रही है। हालांकि, वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में उन्हें बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपना काम बखूबी किया है।

डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डा. भीमराव अंबेडकर सभागार में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में योगी ने कहा कि उनके सहयोग से प्रदेश को माफिया मुक्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय होने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने मोहर्रम के संदर्भ में कहा कि पहले सड़कें सूनी हो जाती थीं, लेकिन अब यह पता ही नहीं चलता कि मोहर्रम है। उन्होंने कहा कि ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाने और पीपल के पेड़ काटे जाने की बातें अब समाप्त हो गई हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों का पालन नियमों के तहत किया जाए।

योगी ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में विधि और सुशासन की सरकार का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम जाति, मत और मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। उन्होंने कोरोना काल में भूख से मौतें और आत्महत्याएं न होने देने का भी उल्लेख किया।

सीएम ने बुंदेलखंड को डकैत मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने की बात कही और डा. लोहिया को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि जब तक भारत में राम, कृष्ण और शिव की पूजा होगी, भारत को कोई समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने समाजवादियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने इन परंपराओं को नुकसान पहुंचाया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button