गाजीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग वोट कटवा के रूप में काम कर रहे हैं और फर्जी फार्म-7 भरवाकर समाजवादी पार्टी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और हर मतदेय स्थल पर फार्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता फर्जी तरीके से वोट काटने में पाई जाती है तो समाजवादी पार्टी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी।
बैठक के अंत में विधायक ने अपने पिता एवं पूर्व पंचायतीराज मंत्री स्व. कैलाश यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर 9 फरवरी को लुटावन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सकरा जैतपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर ने भी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में किसी भी समर्थक का नाम न छूटने देने की अपील की। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद














