Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGBJP नेत्री के पति पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

BJP नेत्री के पति पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह रेलवे हॉल्ट क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड़िया सिंह के पति रमेश सिंह (45) पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। वह अपने भाई को लेने स्टेशन पहुंचे थे, तभी हरदासपुर कला निवासी मनोज सिंह ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। हमले में रमेश सिंह के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वह किसी तरह घर पहुंचे और फिर परिजनों की मदद से दुल्लहपुर थाने पहुंचे। उस समय पुलिसकर्मी एसपी के आगमन की तैयारी में व्यस्त थे। थानाध्यक्ष ने कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके बाद गुड़िया सिंह ने भाजपा नेता अनिल पांडेय को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने एसपी डॉ. ईरज राजा से बात की। एसपी के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई और रमेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button