
रोजा जलालपुर–छपरौला रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है! लंबे इंतजार के बाद रोजा जलालपुर और छपरौला के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। ट्रायल भी सफल रहा, अब सिर्फ अंतिम निरीक्षण और औपचारिक उद्घाटन बाकी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह ओवरब्रिज इसी महीने जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
क्या बदलेगा इस ओवरब्रिज के खुलने से?
• गाजियाबाद और ग्रेनो वेस्ट का कनेक्शन होगा आसान: अब लोगों को गौड़ सिटी, तिगरी और शाहबेरी होते हुए घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। सीधे रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन संभव होगा।
• ट्रेन फाटक पर लंबा इंतजार खत्म: अभी तक रेलवे क्रॉसिंग पर जाम और लंबा इंतजार एक बड़ी समस्या थी, जो इस ओवरब्रिज के खुलने के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
• मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़ जाने वालों को भी राहत: इस ओवरब्रिज के शुरू होने से न सिर्फ ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद, बल्कि मेरठ, सहारनपुर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ आने-जाने वालों को भी फायदा होगा। शाहबेरी और किसान चौक के जाम से भी निजात मिलेगी।
10 साल का इंतजार अब खत्म!
रेलवे क्रॉसिंग को हटाने और ओवरब्रिज बनाने का फैसला 2012-13 में लिया गया था। भारतीय रेलवे और राज्य सरकार के बीच करार के बाद, 2019 में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन अप्रोच रोड के अभाव में इसे चालू नहीं किया जा सका। अब यह समस्या भी हल हो गई है, और जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।
100 करोड़ की लागत से बना 1 KM लंबा ROB
• इस रेलवे ओवरब्रिज की कुल लंबाई लगभग 1 किलोमीटर है।
• दो लेन का यह ROB जलालपुर गांव और छपरौला को जोड़ता है।
• निर्माण कार्य में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आई है।
कब खुलेगा रेलवे ओवरब्रिज?
ओवरब्रिज का ट्रायल पूरा हो चुका है। कुछ अंतिम सुधारों के बाद इसे इसी महीने जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उद्घाटन की तारीख तय करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के बीच सफर होगा तेज, सुरक्षित और जाम-मुक्त!

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।