Monday, February 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाज़ीपुर - न्यायालय के आदेश पर वारंटी गिरफ्तार

गाज़ीपुर – न्यायालय के आदेश पर वारंटी गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को की गई।

थाना भुड़कुड़ा के उपनिरीक्षक मो. सैफ द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ फौजदारी मुकदमा संख्या 427/2024, अंतर्गत धारा 148/2023, 323, 504, 506, 498ए एवं ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी प्रदीप पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी माननीय अपर सिविल जज (जू.डि.) न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-2 सैदपुर, गाजीपुर के आदेश पर लंबे समय से वांछित था।

पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर ग्राम कृतसिंहपुर (पनिक्सा), थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button