Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsभाजपा संगठन पर्व 2024: गाजीपुर में कार्यशाला आयोजित, संगठन मजबूती से विकास...

भाजपा संगठन पर्व 2024: गाजीपुर में कार्यशाला आयोजित, संगठन मजबूती से विकास की दिशा में

गाजीपुर। भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत नगर मंडल की कार्यशाला बुधवार को नगर कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की। कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री और नगर मंडल के चुनाव अधिकारी अवधेश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और संगठन के जरिए देश के विकास और सम्मान का मार्ग प्रशस्त होगा।कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यशैली ऐसी है कि इसमें समाज के सभी वर्गों को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, रास बिहारी राय समेत कई प्रमुख पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, चुनाव प्रभारी, और बूथ प्रभारी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू ने किया।इस कार्यशाला में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव साझा किए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button