Tuesday, March 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक, जन समस्याओं के समाधान के...

गाजीपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक, जन समस्याओं के समाधान के निर्देश

गाजीपुर, — सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश, सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) की अध्यक्षता में जनपद गाजीपुर के निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पिछड़ा वर्ग से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से की गई।

बैठक के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि गुड्डू बारी,उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button