Wednesday, October 29, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsमुख्य सेविकाओं व फार्मासिस्टों को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्य सेविकाओं व फार्मासिस्टों को मिला नियुक्ति पत्र

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं व 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद गाजीपुर के विकास भवन सभागार में हुआ।जिले में 63 आत्मनिर्भर महिलाओं को मुख्य सेविका के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवन्त, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव नियुक्त सेविकाओं को बधाई दी।सांसद संगीता बलवन्त ने कहा कि यह नियुक्तियाँ महिलाओं और बच्चों के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने इसे महिला सशक्तिकरण व रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम बताया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव नियुक्त सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा ने सभी अतिथियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, समस्त सीडीपीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने नई नियुक्तियों को प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देने वाला कदम बताया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button