Saturday, September 13, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsअफवाह उड़ाकर मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है-...

अफवाह उड़ाकर मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है- पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

गाजीपुर। एक्‍जिट पोल पर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर मीडिया पर जमकर बरसा। पत्रकार वार्ता में सपा प्रत्‍याशी सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि एक्जिट पोल से मीडिया की विश्‍वसनीयता पर धब्‍बा लगा है। उन्‍होने कहा कि एक्जिट पोल से भ्रम की स्‍थिति फैली हुई है जो सुनियोजित है। 4 जून को भाजपा गठबंधन इतिहास में बदल जायेगा। पूर्वांचल के दो सीटों बनारस और गोरखपुर में फाइट है शेष पर इंडिया गठबंधन के प्रत्‍याशी जीत रहे हैं। जनता को धोखा देना गुनाह है। इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनने जा रही है। यूपी में 20 से 25, बिहार में 20, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, आदि स्‍टेटों में भाजपा गठबंधन बुरी तरह हार रही है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। सत्‍ता का दुरुपयोग करना लोकतंत्र के लिए अच्‍छी बात नही है। अफवाह उड़ाकर मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि मीडिया सही खबर दिखाये। गाजीपुर की सीट सपा जीत रही है। जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि एक्जिट पोल से घबराने की जरुरत नही है। मजबूती के साथ हम लोग मतगणना कराएंगे। जो रिजल्‍ट आएगा उसे स्‍वीकार करेंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button