HomeCrimeपागल कुत्ते के काटने से युवक की मौत, पूरे गांव में मातम

पागल कुत्ते के काटने से युवक की मौत, पूरे गांव में मातम

गाजीपुर – कासिमाबाद विकासखंड अंतर्गत रामपुर दुधौड़ा गांव में पागल कुत्ते के काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीर बहादुर चौहान के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर दुधौड़ा निवासी वीर बहादुर चौहान (पुत्र रिखि मुनि चौहान) लगभग 20 दिन पहले भोर में घर से बाहर पेशाब करने निकले थे। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके मुंह पर काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके मुंह पर तीन टांके लगाए गए।

कुत्ते के काटने के उसी दिन वीर बहादुर को मऊ के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेबीज का पहला इंजेक्शन लगाया। कुछ दिनों बाद दूसरा इंजेक्शन भी दिया गया। लेकिन तीसरा इंजेक्शन लगने से पहले ही उनकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजन आनन-फानन में उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वीर बहादुर चौहान की मौत हो गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments