HomeCrimeरेलवे ब्रिज से गिरकर युवक की मौत

रेलवे ब्रिज से गिरकर युवक की मौत

गाज़ीपुर – औड़िहार-वाराणसी रेल लाइन पर शुक्रवार को हुए हादसे में 19 वर्षीय देवराज मद्धेशिया की मौत हो गई। मऊ जिले के जगदीपुर गांव निवासी देवराज इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। सैदपुर क्षेत्र के सिधौना गांव के पास स्थित रेलवे ब्रिज से वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया और करीब 200 फीट नीचे सूखी जमीन पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में उन्होंने नदी किनारे ब्रिज के नीचे पड़े शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान देवराज मद्धेशिया पुत्र मुन्ना प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने दस्तावेजों व शव की तस्वीरें इंटरनेट के माध्यम से परिजनों तक भेजीं, जिसके बाद परिवार ने उसकी पहचान की पुष्टि की। सिधौना पुलिस चौकी इंचार्ज कमल भूषण राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।देवराज ग्रेजुएशन का छात्र था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि दोनों बड़े भाई भी बाहर नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सभी घर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के समय देवराज अपने चाचा मुन्ना मद्धेशिया के साथ यात्रा कर रहा था। मुन्ना ने बताया कि स्टेशन आने पर देवराज दरवाजे की ओर गया था और उसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। चाचा फिलहाल घटनास्थल से संबंधित थाने में आवश्यक औपचारिकताओं के लिए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments