HomeCrimeअवैध तमंचे और स्कार्पियो के साथ शहबाज खान गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में...

अवैध तमंचे और स्कार्पियो के साथ शहबाज खान गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्कार्पियो को रोका।जांच के दौरान वाहन सवार व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शहबाज खान पुत्र स्वर्गीय सरफराज खान, निवासी ग्राम रमवल, थाना सुहवल, जनपद गाज़ीपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक जीवित कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बरामदगी के आधार पर थाना सुहवल में मुकदमा संख्या 115/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments