HomeCrimeमुंबई में संदिग्ध हालात में गाजीपुर निवासी की मौत, परिजनों ने जताई...

मुंबई में संदिग्ध हालात में गाजीपुर निवासी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव निवासी वीरेंद्र राजभर (35) की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह हाईवे पर घायल अवस्था में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।वीरेंद्र पिछले 10-12 वर्षों से मुंबई में मकान निर्माण का कार्य करते थे और हाल ही में गांव से लौटे थे। परिवार के अनुसार, उनकी चप्पल रूम के बाहर मिली जबकि शव 7 किमी दूर हाईवे पर पाया गया। बेटे कृष्णा राजभर ने एक्सीडेंट की संभावना को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि शव पर मामूली चोटें थीं।आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को गांव लाने में ग्रामीणों और साथियों ने सहयोग किया। शव देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है। अंतिम संस्कार पुत्र कृष्णा द्वारा किया जाएगा। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments