HomeCrimeरेलवे पोल पर चढ़कर कर रहा था मस्ती, हाईवोल्टेज करंट से किशोर...

रेलवे पोल पर चढ़कर कर रहा था मस्ती, हाईवोल्टेज करंट से किशोर झुलसा

रेलवे पोल पर चढ़कर कर रहा था मस्ती, हाईवोल्टेज करंट से किशोर झुलसा

गाजीपुर – करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठठूडीह गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 14 वर्षीय किशोर राजू पासवान रेलवे पोल पर चढ़कर मस्ती कर रहा था। खेलते समय उसका हाथ ऊपर लगे हाईवोल्टेज रॉड से टकरा गया, जिसमें 35,000 वोल्ट का करंट दौड़ रहा था।राजू पासवान, पुत्र बच्चन पासवान, गांव के सामने से गुजर रही छपरा-वाराणसी रेललाइन के किनारे स्थित करीब 20 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ा हुआ था। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे रेल पटरी पर गिर पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल गाजीपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments