HomePARDAFHAAS BREAKINGBreking - महाकुंभ से लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार ट्रक...

Breking – महाकुंभ से लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

वाराणसी। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर मिर्जामुराद के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाले:

  • संतोष कुमार
  • सुनीता
  • गणेश
  • शिवकुमार

गंभीर रूप से घायल:

  • कविता, अनिता, लीलावती, साईनाथ, भगवंत और सुलोचना

हादसे का मंजर भयावह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महिला का सिर कटकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए।

स्थानीय लोग मदद को दौड़े

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments