Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश के 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों...

उत्तर प्रदेश के 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों केज़िलाधिकारी , पूरी लिस्ट यहां देखें

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश में IAS और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की चर्चा जोरों पर थी। अब उत्तर प्रदेश में 8 IPS अधिकारियों और कई जिलों के डीएम बदले गए हैं।

पहले भारतीय पुलिस सेवा की बात करें तो:

  • सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा अब मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना अब आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।
  • बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान अब एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य अब बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान अब सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल अब मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • अनिल कुमार द्वितीय अब चंदौली के पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा आदित्य लांग्हे अब चंदौली की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अब आईएएस सेवा की बात करें तो:

  • रवीश गुप्ता बस्ती के डीएम बनाए गए हैं।
  • मेधा रूपम कासगंज की डीएम होंगी।
  • नागेंद्र सिंह बाँदा के डीएम बनाए गए हैं।
  • अनुज कुमार मुरादाबाद के डीएम होंगे।
  • राजेंद्र पैसिया संभल के नए डीएम होंगे।
  • अजय द्विवेदी श्रावस्ती के डीएम होंगे।
  • मनीष बंसल सहारनपुर के नए DM होंगे.
  • अभिषेक आनंद सीतापुर के नए डीएम होंगे
  • आशीष पटेल हाथरस डीएम बनाए गए हैं. मधुसूदन हुकली को कौशांबी डीएम का जिम्मा सौंपा गया है.
  • इसके अलावा, औरैया डीएम नेहा प्रकाश को हटा दिया गया है
  • मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया है।
  • बस्ती के डीएम आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन एवं AIG पंजीयन बनाया गया है।
- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button