Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCR6 साल की बानी जैन ने मिक्स मार्शल आर्ट में जीता रजत...

6 साल की बानी जैन ने मिक्स मार्शल आर्ट में जीता रजत पदक, भारत-रूस खेल मैत्री का बना उदाहरण

नोएडा। दिल्ली के पटपड़गंज में वन पंच क्लब ट्रस्ट द्वारा आयोजित फाइट नाइट किक बॉक्सिंग जूनियर फाइट प्रतियोगिता में 6 वर्षीय बानी जैन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह आयोजन मिक्स मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने और भारत-रूस के बीच खेल मैत्री को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया था।

बानी के पिता अर्पित जैन ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रसिद्ध मार्शल आर्ट कोच रघुनन्दन कश्यप को देते हुए उनका आभार जताया और कहा कि उनकी अगुवाई में बानी को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

इस प्रतियोगिता में रूस की 8 वर्षीय मिकेलिना मिरोशकीना ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रशियन खिलाड़ियों एलेक्सेन्कोव सेमन और एलेक्जेंडर ने भी भागीदारी की। आयोजन के दौरान कई रशियन अतिथि विशेष रूप से आमंत्रित किए गए, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सराहा और इसे भारत-रूस के खेल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठा कदम बताया।

यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता था, बल्कि भारत और रूस के बीच उभरती खेल मित्रता का प्रतीक भी बना।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button