Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGनवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 45 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 45 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के मैनपुर स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का 45वां वार्षिकोत्सव समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. ईरज राजा रहे। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया।

समारोह की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती और शिकागो धर्म सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “1883 विश्व धर्म संसद सम्मेलन” पर आधारित नाटक और महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत ने बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संदर्भ देते हुए बच्चों को प्रेरित किया।

पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने संस्कार और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय के संस्कारयुक्त वातावरण और छात्रों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन कृष्णानंद द्विवेदी ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button