Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR News250 बच्चों ने यज्ञोपवीत धारण किया,सत्य और समय पालन ही सफलता का...

250 बच्चों ने यज्ञोपवीत धारण किया,सत्य और समय पालन ही सफलता का आधार -अनिल आर्य

दुर्गुण त्यागें और सद्गुण अपनाएँ – आचार्य महेन्द्र भाई

फरीदाबाद, वीरवार 8 अगस्त 2024: केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में श्रद्धा मन्दिर स्कूल, सेक्टर 87, फरीदाबाद में एक युवा संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 250 बच्चों ने यज्ञोपवीत धारण किया। यज्ञ का आयोजन ब्रह्मा आचार्य महेन्द्र भाई ने किया, जिन्होंने सभी को दुर्गुण त्यागने और सद्गुण अपनाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए सत्यता और समय का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो समय का सम्मान करता है, वही निरंतर प्रगति करता है। वर्तमान देश की परिस्थितियों में युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने सभी को राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे।

शिक्षाविद डॉ. गजराज सिंह आर्य ने कुशल संचालन करते हुए बताया कि युवा पीढ़ी को सुसंस्कार देने का अभियान जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में गायक सज्जन कुमार ने मधुर भजन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर्य नेत्री विमला ग्रोवर, जीत राम, सुधीर बंसल आदि भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button