Thursday, April 2, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमहरौर में 11 केवी लाइनें मानक से नीचे मिलीं, अवर अभियंता निलंबित

महरौर में 11 केवी लाइनें मानक से नीचे मिलीं, अवर अभियंता निलंबित

गाजीपुर – जंगीपुर विद्युत वितरण खण्ड अंतर्गत महरौर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 1 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री के दौरे के दौरान महरौर से रसड़ा मार्ग पर 11 केवी विद्युत लाइनें निर्धारित मानकों से काफी नीचे पाई गईं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मंत्री द्वारा तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही के लिए अवर अभियंता धर्मेन्द्र पाल को जिम्मेदार पाया गया, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा और अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार तिवारी को भी आरोप पत्र जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button