Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsउत्तर प्रदेश की 10 सीटें जहां हार रही है “BJP” एग्जिट पोल...

उत्तर प्रदेश की 10 सीटें जहां हार रही है “BJP” एग्जिट पोल के बड़े संकेत

UP Exit Poll 2024:

उत्तर प्रदेश को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए मिले-जुले हैं। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से कोई बड़ा कैंपेन नहीं हो सका, लेकिन पहले दो चरण के चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह अखिलेश यादव पर निर्भर रही। इसके बावजूद विपक्ष की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है।

मैनपुरी: विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सर्वे सामने आए हैं, जो प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को दर्शाते हैं। एग्जिट पोल के औसत आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 62 से 72 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, सपा के नेतृत्व में INDIA गठबंधन 8 से 18 सीटों तक पहुंच सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि सपा-बसपा महागठबंधन 15 सीटों पर सफल हुआ था और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। इस बार के एग्जिट पोल के अनुसार, कन्नौज, मैनपुरी, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संभल, जौनपुर, घोसी और गाजीपुर समेत 10 सीटों पर सपा-कांग्रेस की बढ़त का अनुमान है। पांच से 10 सीटों पर INDIA गठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर दे सकता है।

2019 में सपा-बसपा ने 15 सीटें जीती थीं, लेकिन सपा पिछले 5 सीटों के रिकॉर्ड को सुधार नहीं पाई। लगातार दो लोकसभा चुनावों में पार्टी को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा है। 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, सपा इस बार पांच सीटों के बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ सकती है। सपा के अकेले 7 से 12 सीटों पर जीत का अनुमान है। कांग्रेस, जो पिछले लोकसभा चुनाव में एक सीट पर सिमटी थी, दो से तीन सीटों पर जीत सकती है।

इन सीटों पर भाजपा को झटका लग सकता है:

सीट का नामINDIA प्रत्याशीNDA प्रत्याशीअनुमानों में जीत
कन्नौजअखिलेश यादव (सपा)सुब्रत पाठक (भाजपा)सपा
मैनपुरीडिंपल यादव (सपा)ठाकुर जयवीर सिंह (भाजपा)सपा
रायबरेलीराहुल गांधी (कांग्रेस)दिनेश प्रताप सिंह (भाजपा)कांग्रेस
अमेठीकेएल शर्मा (कांग्रेस)स्मृति ईरानी (भाजपा)कांग्रेस
फिरोजाबादअक्षय यादव (सपा)विश्वदीप सिंह (भाजपा)सपा
आजमगढ़धर्मेंद्र यादव (सपा)दिनेश लाल यादव निरहुआ (भाजपा)सपा
संभलजिया उर रहमान (सपा)परमेश्वर लाल सैनी (भाजपा)सपा
जौनपुरबाबू सिंह कुशवाहा (सपा)कृपा शंकर सिंह (भाजपा)सपा
घोसीराजीव राय (सपा)अरविंद राजभर (सुभासपा)सपा
गाजीपुरअफजाल अंसारी (सपा)पारस नाथ राय (भाजपा)सपा

इन सीटों पर मिल सकती है सफलता:

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स द्वारा जारी सीटवार सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से, और उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से जीतते नजर आ रहे हैं। फिरोजाबाद से अक्षय यादव और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव जीत सकते हैं। संभल सीट पर भी सपा को बढ़त मिल सकती है। कांग्रेस की स्थिति भी बेहतर दिख रही है।

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट पर हार सकते हैं। जौनपुर में भाजपा के कृपाशंकर सिंह को बाबू सिंह कुशवाहा के हाथों हार झेलनी पड़ सकती है। गाजीपुर में अफजाल अंसारी जीत सकते हैं। सपा को मछलीशहर सीट पर भी बढ़त मिल सकती है।

तमाम सर्वे में आंकड़े अलग-अलग:

एग्जिट पोल सर्वे में अलग-अलग आंकड़े दिख रहे हैं। आजतक माय एक्सिस INDIA के अनुसार, एनडीए को 67-72 और INDIA गठबंधन को 8-12 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज सी-वोटर के अनुसार, एनडीए को 62-66 और INDIA गठबंधन को 15-17 सीटें मिल सकती हैं। जन की बात के अनुसार, एनडीए को 68-72 और INDIA गठबंधन को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज नेशन के अनुसार, एनडीए को 67, INDIA गठबंधन को 10 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी के अनुसार, एनडीए को 69 और INDIA गठबंधन को 11 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए को 62-68 और सपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिल सकती हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button