नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में कांग्रेस सांसदों द्वारा कथित हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 20 से 25 सांसद स्पीकर के चैंबर में घुस आए, गाली-गलौज की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने जैसी बातें कहीं। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी और न ही किसी को उकसाया।
“हमने संयम रखा, वरना महाभारत हो जाता” – रिजिजू
किरण रिजिजू ने घटना का एक कथित वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है, जिसे कांग्रेस के एक सांसद ने रिकॉर्ड किया। उनके अनुसार, अगर बीजेपी और एनडीए सांसदों को खुली छूट दी जाती, तो वहां “महाभारत” जैसी स्थिति बन सकती थी।
रिजिजू ने कहा, “हम भी कई साल विपक्ष में रहे हैं, लेकिन हमने कभी इस तरह का व्यवहार नहीं किया। हमने हमेशा संयम के साथ काम किया है। कांग्रेस की तरह बर्ताव करना हमारी परंपरा नहीं है।”
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb’le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री सदन में आएंगे तो “देखना क्या करते हैं।” रिजिजू के मुताबिक, स्पीकर ओम बिरला का स्वभाव बेहद सौम्य है, नहीं तो इस घटना पर सख्त कार्रवाई हो सकती थी।
कांग्रेस का पलटवार
दूसरी ओर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिजिजू के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा, “हमने किसी को गाली नहीं दी। यह जरूर है कि एक-दो सांसद भावुक हो गए थे, लेकिन यह कहना कि मैंने उकसाया, बिल्कुल झूठ है। मैं चुपचाप बैठी हुई थी। आखिर में मैंने शांति से स्पीकर साहब से कुछ बातें कही थीं।”
कांग्रेस का कहना है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे थे।
#WATCH | Delhi: On Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju’s statement, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “We did not abuse anyone. 1-2 MPs were agitated, and they expressed it. He also said that I was encouraging them, which is a lie. I was sitting quietly. In the end,… https://t.co/peWSslyPcr pic.twitter.com/WkfYSXq039
— ANI (@ANI) February 12, 2026
सियासी तापमान बढ़ा
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब संसद का माहौल पहले से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर गरमाया हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी इसे संसदीय मर्यादा का उल्लंघन बता रही है, जबकि कांग्रेस सरकार पर विपक्ष को बदनाम करने का आरोप लगा रही है।
अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या यह विवाद संसद की कार्यवाही को और प्रभावित करेगा। फिलहाल, स्पीकर के चैंबर का यह हंगामा राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे चुका है।














