Tuesday, October 14, 2025
Your Dream Technologies
HomeBiharबिहार चुनाव 2025 : प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे राघोपुर से चुनाव, जन...

बिहार चुनाव 2025 : प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे राघोपुर से चुनाव, जन सुराज ने चंचल सिंह को बनाया उम्मीदवार

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने अब यह साफ कर दिया है कि वे राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। जन सुराज पार्टी ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चंचल सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उन्हें आधिकारिक रूप से पार्टी का सिंबल सौंपा।

कुछ दिन पहले तक यह चर्चा तेज थी कि प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। तीन दिन पहले राघोपुर में अपने रोड शो के दौरान पीके ने कहा था — “अगर मैं राघोपुर से चुनाव लड़ूंगा, तो तेजस्वी को अमेठी जैसी हार मिलेगी।” लेकिन अब उन्होंने खुद चुनाव मैदान से दूरी बना ली है।

इससे पहले, मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा था कि 9 अक्टूबर को जारी होने वाली पहली लिस्ट में उनका नाम शामिल होगा, लेकिन जन सुराज की दोनों लिस्टों में उनका नाम नहीं दिखा।
पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवार, जबकि दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। अब राघोपुर से चंचल सिंह के मैदान में उतरने के बाद एनडीए की रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि अब तक एनडीए ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

तेजस्वी यादव कल भरेंगे नामांकन
इधर, तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। तेजस्वी इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं। राघोपुर सीट को आरजेडी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इस सीट से पहले लालू प्रसाद यादव, फिर राबड़ी देवी, और अब तेजस्वी यादव लगातार जीतते आए हैं।
तेजस्वी ने 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनावों में राघोपुर से जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button