Wednesday, March 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में रेलवे भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से हुई...

गाजीपुर में रेलवे भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से हुई कार्रवाई

गाजीपुर – रेलवे प्रशासन ने शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर सिटी जोनल ट्रेनिंग सेंटर के सामने स्थित अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता ली गई।

अभियान के दौरान रेलवे की जमीन पर बने लगभग तीन टीन शेड दुकानें, तीन गुमटियां, करीब 20 फीट लंबी बाउंड्री वॉल तथा 10×10 फुट का एक पक्का चबूतरा तोड़कर हटाया गया। इस कार्रवाई में रेलवे कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय सी.सी.ई./कार्य/गाजीपुर सिटी के अंतर्गत पांच रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सिटी के नेतृत्व में आठ पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई से पहले नियमानुसार संबंधित स्थल पर मार्का नोटिस चस्पा कर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थीं।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इसी क्रम में 32 टीन शेड दुकानें, 17 झुग्गी-झोपड़ियां, 10 गुमटियां और 12 पक्के चबूतरे हटाए जा चुके हैं। यह अभियान रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस के आपसी समन्वय से चलाया जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button