Friday, January 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeNationalमन की बात: 2025 भारत के लिए गर्व और उपलब्धियों का साल,...

मन की बात: 2025 भारत के लिए गर्व और उपलब्धियों का साल, 2026 की चुनौतियों के लिए तैयार देश – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह साल 2025 का आखिरी एपिसोड था, इसलिए प्रधानमंत्री ने न सिर्फ बीते वर्ष की उपलब्धियों को याद किया, बल्कि आने वाले साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास की दिशा पर भी विस्तार से चर्चा की।

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 भारत के लिए गर्व से भरे मील के पत्थरों का साल रहा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश ने सुरक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

प्रधानमंत्री ने कहा,
“2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी।”

अंतरिक्ष और विज्ञान में ऐतिहासिक उपलब्धि

पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि का ज़िक्र करते हुए कहा कि शुभांशु शुक्ला International Space Station तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, जो देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और जब वे आज देशवासियों से बात कर रहे हैं, तो पूरे साल की यादें मन में ताज़ा हो रही हैं—कई तस्वीरें, चर्चाएं और उपलब्धियां, जिन्होंने देश को एक सूत्र में बांधा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना देश के आत्मविश्वास का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ़ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करता।

आस्था, संस्कृति और विरासत का अद्भुत संगम

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत की आस्था, संस्कृति और विरासत एक साथ जीवंत रूप में सामने आई

साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के भव्य आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया

साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया

उन्होंने कहा कि भारत का युवा वर्ग हमेशा कुछ नया करने के जुनून से भरा है और साथ ही अपनी जड़ों को लेकर भी जागरूक है।

युवाओं की प्रतिभा और नवाचार

पीएम मोदी ने बताया कि इसी महीने Smart India Hackathon 2025 का समापन हुआ, जिसमें 80 से अधिक सरकारी विभागों 270 से ज्यादा समस्याओं पर छात्रों ने काम किया और real-life challenges से जुड़े व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

उन्होंने Geetanjali IISc का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह अब सिर्फ एक क्लास नहीं, बल्कि पूरे कैंपस का सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है। यहां हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, लोक परंपराएं और शास्त्रीय विधाएं जीवंत हैं। छात्र, प्रोफेसर और उनके परिवार एक साथ बैठकर रियाज़ करते हैं।

खेल जगत में 2025 रहा ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री मोदी ने खेल उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि 2025 खेल के लिहाज़ से भी भारत के लिए यादगार रहा

पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC Champions Trophy जीती

महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया

भारत की बेटियों ने Women’s Blind T20 World Cup जीतकर इतिहास रचा

Asia Cup T20 में तिरंगा शान से लहराया

पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया

अपनी भाषा से जुड़ाव पर ज़ोर

प्रधानमंत्री ने दुबई में रहने वाले कन्नड़ परिवारों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने यह सवाल उठाया कि बच्चे टेक्नोलॉजी में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं अपनी भाषा से दूर तो नहीं हो रहे। इसी सोच से ‘कन्नड़ पाठशाले’ की शुरुआत हुई, जहां बच्चों को कन्नड़ पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना सिखाया जाता है।

पीएम मोदी ने कहा,
“अपनी भाषा से जुड़ाव हमारी पहचान और संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है।”

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button