Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRहरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा...

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में बड़ी चूक, पुलिस अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह से लौटते वक्त उनका काफिला करीब 15 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस और सीआईडी अलर्ट हो गई है।

कैसे हुई सुरक्षा में चूक?

यह घटना बीती रात की है, जब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। समारोह के बाद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्हें हरियाणा निवास छोड़ने जा रहे थे। दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार थे

जब उनका काफिला हरियाणा निवास की ओर मुड़ा, तो मुख्य सड़क से लिंक रोड की एंट्री पर लगा गेट बंद मिला। सूत्रों के अनुसार, इस गेट की चाबी पंजाब भवन के गार्ड के पास थी, जिसके कारण काफिला 15 मिनट तक सड़क पर रुका रहा। पंजाब भवन के गार्ड से चाबी मिलने के बाद ही गेट खोला जा सका।

हरियाणा पुलिस और सीआईडी ने शुरू की जांच

इस सुरक्षा चूक के बाद हरियाणा पुलिस और हरियाणा सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि काफिला रुकने और रूट क्लीयर न होने की जांच की जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई भी अधिकारी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में भी गंभीर चूक सामने आई थी। उज्जैन में सम्राट अशोक सेतु ब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान, एक संदिग्ध युवक मंच पर चढ़ गया। युवक ने खुद को प्रोटोकॉल अधिकारी बताया और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की बात कही। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल युवक को रोका और पूछताछ शुरू की।

सुरक्षा चूक पर बढ़ते सवाल

हरियाणा और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही सुरक्षा चूक की घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की लापरवाही राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। अब देखना होगा कि हरियाणा सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button