गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की राष्ट्रीय कोर कमेटी की संस्तुति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ यादव के द्वारा कासिमाबाद विकासखंड क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह यादव को जिला अध्यक्ष गाजीपुर के पद पर मनोनीत किया गया है ।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ यादव ने कहा कि संगठन की नीतियों कार्यक्रमों आदि का प्रचार प्रसार संगठन की मजबूती एवं गतिशीलता प्रदान करने की प्रेरणा को देखते हुए पदभार दिया गया। यह जानकारी मिलते ही महेंद्र सिंह यादव के निजी आवास पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का ताता लगा रहा। नवागत भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने पदाधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसानों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
