Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshइंजीनियर से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एडिशनल सीईओ बनीं आईएएस प्रेरणा सिंह...

इंजीनियर से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एडिशनल सीईओ बनीं आईएएस प्रेरणा सिंह के बारे में सबकुछ

आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह को नई जिम्मेदारी

यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) बनाया गया है। यह नियुक्ति एक अन्य एसीईओ, मेधा रूपम के तबादले के बाद हुई है। प्रेरणा सिंह, जो लंबे समय से प्रसूति अवकाश पर थीं, अब अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद चर्चा में आ गई हैं।

कौन हैं प्रेरणा सिंह?

प्रेरणा सिंह वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की। अंततः उन्हें 2017 में आईएएस के रूप में चयनित किया गया। प्रेरणा सिंह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं।

प्रेरणा सिंह का अब तक का सफर

प्रेरणा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में की। उन्होंने मुरादाबाद, कानपुर नगर, इटावा और हापुड़ जैसे प्रमुख शहरों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। उनकी पहली पोस्टिंग असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में कानपुर नगर में हुई थी। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया। एटा और हापुड़ में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में भी काम किया है। अब, लंबी प्रसूति अवकाश के बाद, उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एसीईओ नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button