
गाजीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत जनपद गाजीपुर में ई-रिक्शा के सुगम संचालन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शा सत्यापन के साथ रूट निर्धारण की व्यवस्था लागू की गई है। नगर क्षेत्र को चार ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिनमें ई-रिक्शा चालकों को उनके निर्धारित मार्ग पर ही संचालन की अनुमति होगी।
ब्लॉक A (लाल रंग) का रूट लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, खोवामंडी से रौजा तक है, जिसमें 779 रिक्शों का सत्यापन हुआ है।
ब्लॉक B (नीला रंग) में लंका से सैनिक चौराहा, महराजगंज क्रॉसिंग होते हुए महराजगंज तक 173 रिक्शों का सत्यापन हुआ है।
ब्लॉक C (हरा रंग) के अंतर्गत लंका से पुलिस ऑफिस, अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्र बाजार से चित्तनाथ तक 316 रिक्शों का सत्यापन हुआ है। ये रिक्शे विशेश्वरगंज की ओर नहीं जा सकते, लेकिन वहां से लंका लौट सकते हैं।
ब्लॉक D (पीला रंग) में लंका से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग, पी.जी. कॉलेज चौराहा होते हुए आदर्श बाजार तक 350 रिक्शों का सत्यापन हुआ है।
अब तक नगर क्षेत्र में कुल 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन और कोडिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस व्यवस्था से जाम की समस्या में कमी आएगी और पुलिस के पास रिक्शा चालकों की जानकारी उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी आपात स्थिति में त्वरित पहचान संभव होगी।