Saturday, April 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeशादियाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

शादियाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 11 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण तिवारी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें सफलता मिली। पुलिस ने मु0अ0सं0 101/2026 से संबंधित आरोपी पवन कुमार यादव को ग्राम कटघरा से गिरफ्तार किया। आरोपी पर धारा 137(2)/64(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव, ग्राम करमइतापुर थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक इतिहास दर्ज है। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button