Wednesday, February 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष अभियान, 7...

गाजीपुर में होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष अभियान, 7 नमूने जांच को भेजे

गाजीपुर – होली पर्व को देखते हुए जनपद में आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार के निर्देशन में अभिसूचना आधारित तरीके से संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

दिनांक 16 फरवरी 2026 को भितरी बाजार, सैदपुर स्थित रामजी किराना स्टोर से सरसों तेल (सलोनी ब्रांड) का एक नमूना लिया गया। वहीं 17 फरवरी 2026 को महुआबाग स्थित वेरायटी जनरल स्टोर से गाय का घी (गिट्स ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया। इसी दिन गोलाघाट स्थित राजेन्द्र एंड सन्स प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन तेल (फॉर्च्यून ब्रांड) का नमूना लिया गया।

कोटिया चट्टी मुहम्मदाबाद स्थित गोपाल इंटरप्राइजेज से डेट्स ब्लिस (टॉफा ब्रांड) और दानेदार घी (मुग्ध ब्रांड) के नमूने एक-एक कर एकत्र किए गए। नवापुरा मोड़, यूसुफपुर में मोना स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना तथा हरिहरपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से नमकीन (मोटू राम ब्रांड) का नमूना भी लिया गया।

सभी संग्रहित नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आर.सी. पाण्डेय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान केवल प्रमाणित और विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना विभाग को दें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button