HomeLocalVHP-Bajrang Dal ने डांडिया में फूहड़ गानों पर जताई आपत्ति

VHP-Bajrang Dal ने डांडिया में फूहड़ गानों पर जताई आपत्ति

गाज़ीपुर – सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल गांधीपुरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। नवरात्रि के दौरान डांडिया कार्यक्रमों में आयोजकों द्वारा फूहड़ और अश्लील गानों की प्रस्तुति को लेकर उन्होंने विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम दिनेश कुमार ने ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाएगी तथा उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, बजरंग दल संयोजक रविराज सहित राजन, बृजेश और अजय चौरसिया मौजूद रहे। संगठन का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में अशोभनीय गीतों से आस्था को ठेस पहुँचती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments