गाज़ीपुर। नोनहरा थाना परिसर में 9 सितंबर को हुए धरने के दौरान पुलिस कार्रवाई अब बड़े विवाद का कारण बन गई है। उस दिन स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर थाने में धरना दे रहे थे। इसी बीच अचानक बिजली गुल कर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय का इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उनकी मौत हो गई।मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में आक्रोश साफ दिखा। बढ़ते विवाद और हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तत्काल कार्रवाई की। लाइन हाजिर — उपनिरीक्षक कमलेश गुप्ता, उपनिरीक्षक जुल्फिकार अली, आरक्षी मुलायम सिंह, आरक्षी राघवेन्द्र मिश्र और आरक्षी राजेश कुमार।भाजपा कार्यकर्ता की मौत से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थानीय संगठनों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है,
गाज़ीपुर जिले के नोनहरा थाने में बड़ी कार्रवाई की गई है। कुल 11 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इनमें नोनहरा थाना प्रभारी (प्रभारी निरीक्षक) सहित 01 उप निरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी और 03 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं 05 अन्य पुलिसकर्मी, जिनमें 02 उप निरीक्षक और 03 आरक्षी शामिल हैं, उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।