HomeLocalशीर्ष दीप ने पूरा किया रक्तदान का अर्धशतक

शीर्ष दीप ने पूरा किया रक्तदान का अर्धशतक

गाजीपुर,  — जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज़मानिया मोड़ स्थित सिंह लाइफ केयर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने अपना 50वां रक्तदान कर रक्तदान का “अर्धशतक” पूरा किया।उन्होंने अब तक 26 बार ब्लड और 24 बार एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दान किया है। इस उपलब्धि के साथ वे जनपद के दूसरे ऐसे रक्तदाता बन गए हैं जिन्होंने 50 बार रक्तदान किया है। इससे पहले समाजसेवी ब्रज भूषण दूबे 51 बार रक्तदान कर चुके हैं।इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने शीर्ष दीप को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में साहित्यकार माधव कृष्ण, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, विशाल चौरसिया, मनीष गोयल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।प्रख्यात समाजसेवी संजीव गुप्ता ने भी शीर्ष दीप के 50वें रक्तदान की खुशी में अपना 5वां रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। साथ ही वेटलिफ्टिंग कोच प्रदीप कुमार राय, संस्था सदस्य प्रिंस कुमार और सौरभ यादव ने भी रक्तदान किया।शीर्ष दीप ने इस मौके पर कहा कि यह उपलब्धि उनके मार्गदर्शकों, परिवार और संस्था के समर्पित रक्तवीरों की देन है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल, सचिव उरूज फात्मा और अजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments