HomeNationalगाजीपुर: पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

गाजीपुर: पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

गाजीपुर – अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 फरवरी 2025 को भावंरकोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष भावंरकोल व चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बढ़नपुरा पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध 14-चक्का ट्रक (फर्जी नंबर प्लेट: UP60CT4239) को रोका। मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाशी लेने पर ट्रक में 95 पेटी (4560 पाउच) 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 820.8 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर उसके खिलाफ मु.अ.सं. 32/25 धारा 60 Ex. Act व 318(2), 336(2), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments