Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGराजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गाजीपुर में भव्य समारोह, उनके...

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गाजीपुर में भव्य समारोह, उनके योगदानों को किया गया याद

गाजीपुर – जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को पुण्यश्लोका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर एक भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने प्रेसवार्ता के दौरान राजमाता के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और लोक कल्याणकारी कार्यों से देश को एक नई दिशा दी।

श्रीमाली ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने विधवाओं, भूमिहीन किसानों और जनजातीय समूहों के कल्याण के लिए अनुकरणीय कार्य किए। उन्होंने देशभर के मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सांस्कृतिक चेतना का संचार किया और तीर्थयात्राओं को सुगम बनाया। शिक्षा, कृषि, व्यापार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनके शासन में महिलाएं सेना और प्रशासनिक कार्यों में भी भागीदार थीं।

कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूह और प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने राजमाता के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button