Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRपश्चिमी विक्षोभ का असर: दिल्ली-एनसीआर में सुबह की बारिश से बदला मौसम,...

पश्चिमी विक्षोभ का असर: दिल्ली-एनसीआर में सुबह की बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 1 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

आईएमडी के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में ठिठुरन बढ़ा दी है।

दिल्ली का तापमान और हवा की हालत

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि बारिश के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI स्तर:

अलीपुर – 298

आनंद विहार – 367

बवाना – 342

बुराड़ी – 333

चांदनी चौक – 343

द्वारका सेक्टर-8 – 351

जहांगीरपुरी – 365

लोधी रोड – 244

मंदिर मार्ग – 304

चार साल में सबसे ज्यादा जनवरी की बारिश

इस साल जनवरी में दिल्ली में कुल 25.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो बीते चार वर्षों में सबसे अधिक है।

जनवरी 2025: 8.3 मिमी

जनवरी 2023: 20.4 मिमी

जनवरी 2022: 88.2 मिमी

यूपी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही घने कोहरे को लेकर पहले से अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 फरवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी चल सकती है।

अगले कुछ घंटों में कुरुक्षेत्र, करनाल, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मोदीनगर, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, संभल समेत कई इलाकों में हल्की आंधी, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में घने कोहरे की चेतावनी

बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चंपारण सहित राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में 1 से 3 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड में देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button